Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

करंट अगर बेकरंट हो जाये और बल्‍ब भी जलाये ? और पोस्‍ट पर टिप्‍पणी न हो तो ... कैसा लगेगा हिन्‍दी ब्‍लॉगरों को (अविनाश वाचस्‍पति)

Posted on
  • by
  • अविनाश वाचस्पति
  • in
  • Labels: , ,
  • समूची हकीकत के लिए इमेज पर क्लिक करें और पढ़ जायें

    यूं समझिए
    व्‍यंग्‍य लिखें
    और कोई तिलमिलाये नहीं
    हास्‍य लिखें
    और हंसे नहीं कोई
    तो आप कहेंगे
    कि रचना में जान नहीं होगी ।

    लिखी जाए पोस्‍ट
    और न मिले टिप्‍पणी
    तो पोस्‍ट बेकार मानी जाएगी
    पर अगर बल्‍ब तो जले
    पर तार करंट न मारे
    करंट होगा तभी तो
    जलेगा बल्‍ब और देगा रोशनी
    पर बल्‍ब जले और करंट न लगे
    तो आश्‍चर्य होगा ?
    बेकरंट होते हुये भी करंट से लबालब।

    इस आश्‍चर्य को बदल दिया है
    हकीकत में
    श्री हकीकत राय ने
    हकीकत राय भारत के ही हैं
    मुजफ्फरनगर के हैं
    एक दुर्घटना से लेकर प्रेरणा
    कर दिया ऐसा
    जैसा किसी ने सोचा भी नहीं
    और उन्‍होंने कर दिखाया।

    23 comments:

    मयंक ने कहा…

    अद्भुत ख़बर लाए हैं आप....पता नहीं इसका वैज्ञानिक सिद्धांत क्या है...पर अगर ये सच है तो वाकई अद्भुत...आश्चर्यजनक और अप्रतिम अविष्कार है....हकीकत राय को सपने को हकीकत में बदलने के लिए बधाई....और अविनाश जी को इस खबर से परिचित कराने के लिए आभार....
    प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं...
    असली राजाओं के सर कोई ताज नहीं...

    विनीत कुमार ने कहा…

    सही है,आप तो चांदनी चौक का विज्ञापन लिए बैठे हैं।..

    rashmi ravija ने कहा…

    कमाल की खबर है ये तो ...इस आविष्कार की जांच परख कर सरकार को तुरंत इसे पेटेंट करवा लेना चाहिए...वरना कहीं बाद में पछताना ना पड़े...
    शुक्रिया,इतनी अच्छी जानकारी के लिए

    manu ने कहा…

    सच में कमाल...

    हमारी किसी तरह की मदद की दरकार हो तो कहें ..

    हालांकि हम कुछ भी नहीं हैं...

    Mithilesh dubey ने कहा…

    सच है भईया शायद ही ऐसा किसी ने सोचा था , आपका आभार यह हम तक पहुँचाने के लिए ।

    राज भाटिय़ा ने कहा…

    अजी यह तो धमाका है दुनिया मै ओर हकीकत राय अगर सही कदम ऊठाये तो अपने सपनओ को साकार कर सकते है

    संगीता पुरी ने कहा…

    हकीकत की यह रिसर्च हकीकत नहीं लगती .. पर प्रमाण है तो स्‍वीकारना ही पडेगा .. वैसे सरकार के पैसों पर ऐश करने वाले कोई बडा रिसर्च नहीं कर पाते हैं .. सामान्‍य लोगों का जुनून ही काम आता है !!

    अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा…

    यह साबित करता है कि…मेरा भारत महान!

    शरद कोकास ने कहा…

    पर इस देश मे करंट ही तो चाहिये.. वही तो नही है ।

    Atul CHATURVEDI ने कहा…

    वाकई गजब की बात है , लेकिन क्या हमारी नाकार सरकारें इस पर ध्यान देंगी यही सोच का विषय है , जानकारी के लिए धन्यवाद आपको

    Vivek Rastogi ने कहा…

    यह अविष्कार बहुत ही बढ़िया है और हमारी सरकार तो अपनी कार चला ले वही बहुत है, इन्हें तो किसी निजी कंपनी के पास जाना चाहिये और मदद की आस लगानी चाहिये।

    खुशदीप सहगल ने कहा…

    बंद हो मुट्ठी तो लाख की, खुल गई तो फिर ख़ाक़ की...

    जय हिंद...

    Bhagat ने कहा…

    waah bhaai waah,
    waah khilaadee waah /
    kamaal kar diya............./
    Badhaaee. :)

    महफूज़ अली ने कहा…

    यह समाचार (आविष्कार) एक क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकता है..... बस यह है कि करंट को बेकरंट करने के लिए बिजली भी होनी चाहिए....

    Arvind Mishra ने कहा…

    अद्भुत !

    सुलभ § सतरंगी ने कहा…

    युवा वैज्ञानिक हकीकत राय के आविष्कार को गंभीरता से लिया जाना बहुत आवश्यक है...

    सुलभ § सतरंगी ने कहा…

    इस वैज्ञानिक का संपर्क विवरण निकाल कर ला सके तो अच्छा होगा.. सम्बंधित विभाग भी सामने आये.

    Rajanish ने कहा…

    aapki khabar par to hum yehi keh sakte hain ki it happens only in india. shayad aise jugad ko eek manch par lakar use protsahit karne ki jarurat hai. Rajanish kant, Mumbai

    हिमांशु । Himanshu ने कहा…

    इस आविष्कार से न जाने कितनी असामयिक दुर्घटनायें होनी बन्द हो जायेंगी ! सरकार को सजग होना चाहिये इसके पेटेंट के लिये !
    गम्भीरता से लिये जाने की आवश्यकता है इसे !
    आपको बहुत-बहुत आभार ।

    Shefali Pande ने कहा…

    ye to bahut hee badhiya hua....sapne ko hakeekat me laane ke liye hakeekat raay ji ko badhaai..

    सुरेश यादव ने कहा…

    अविनाश जी आप ने अच्छा किया इस खवर को यहाँ प्रचारित कर दिया मैंने जब अखबार में पढ़ी थी तभी मेरे मन में था कि ऐसे खोजकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए .आप ने कर दिया बहुत बधाई.

    Manju Gupta ने कहा…

    भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है .

    Suman ने कहा…

    nice

    एक टिप्पणी भेजें

    आपके आने के लिए धन्यवाद
    लिखें सदा बेबाकी से है फरियाद

     
    Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz