Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कैमरा कौन सा लूं ? (अविनाश वाचस्‍पति)

Posted on
  • by
  • अविनाश वाचस्पति
  • in
  • Labels: ,

  • चित्र गूगल से लिया है
    इसलिए इसमें ब्रांड नेम भी आया है
    निकान हो भी सकता है नहीं भी
    जो बेहतर हो चाहिए वही।


    कैमरा खरीदना है
    डिजीटल हो
    सभी आधुनिक सुविधाएं हों
    बजट अधिकतम 10 हजार है
    पर छोटा भी हो
    जो सदा जेब में बसा रहे
    खूबियों से ऐसी हो युक्‍त
    जूम भी बेहतर हो
    बेहतर हो मेगापिक्‍सल
    बैटरी चार्जेबल हो
    बेतंग ही रखें सदा
    और यूएसबी पोर्ट
    वगैरह जो भी चाहिएं
    कैमरे में सुविधाएं
    वे मेरे से अधिक
    वे बेहतर जानते होंगे
    जो बतलाएंगे
    यदि लिंक भी देंगे
    तो मन प्रसन्‍न हो जाएगा
    जब चित्र लगाऊं ब्‍लॉग पर
    तो पूरा ब्‍लॉग जगत मुदित हो जाए।

    18 comments:

    Mithilesh dubey ने कहा…

    जो तस्वीर लगायें है वही ले लीजिए बढ़िया लग रहा है ।

    भारतीय नागरिक - Indian Citizen ने कहा…

    यह आपकी जेब में नहीं आयेगा. कोई भी पट्टी माडल लीजिये. ४एक्स तक का आप्टिकल जूम और ६ मेगापिक्सल तक की पिक्चर बढ़िया रहेगी. अगर रा फार्मेट में फोटो रिकार्ड करता हो तो और अच्छा. ऐसा कैमरा सात-आठ हजार के अन्दर आ जायेगा. बड़ी आप्टिकल जूम और बारह एमपी की फोटो के चक्कर में मत पड़िये. अन्य सुविधायें भी मिलेंगी.

    सुशील कुमार छौक्कर ने कहा…

    कभी कभी ये सवाल भी कर लीजिएगा कीजिए कि,ये मोबाईल किसको दूँ?

    काजल कुमार Kajal Kumar ने कहा…

    1. सोनी का कैमरा लेने का फै़सला करो तो बताना
    2. @ सुशील कुमार छौक्कर
    जी ने तो आज सिक्सर मार दिया :)

    डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक ने कहा…

    मेरे पास तो Canon PowerShot A590 है!
    बहुत बढ़िया है!
    दो वर्ष से सेवा कर रहा है!

    नीरज गोस्वामी ने कहा…

    अपना तो मोबाईल ही अपना कैमरा है दो मेगा पिक्सल वाला, उस से खींची गयीं तस्वीरे कम्यूटर की स्क्रीन पर तो ठीक सी नज़र आ जाती हैं...काम चल जाता है...अगर फोटो, किसी प्रतियोगिता में नहीं भेजना हो तो कोई भी नोकिया का मोबाइल जिसमें दो मेगा पिक्सल का कैमरा लगा हो काम दे जायेगा...सस्ता सुन्दर और टिकाऊ उपाय...अगर जेब रुपयों से भरी हो कर लटक रही है तो फिर निकोन सोनी आदि ढेरों हैं उसे काटने को बाज़ार में..चले जाइये...और हँसते हुए जेब कटवाइए...अपनी तो ये ही सोच है "साफ़ कहना सुखी रहना"...
    नीरज

    राज भाटिय़ा ने कहा…

    कोई सा भी लेलो, लेकिन अच्छी कम्पनी का हो ओर कम से कम १२ मेगापिक्सल का हो ओर उस के आप्टिकल जूम पर ध्यान दे जितना ज्यादा हो अच्छा है डिजिटल जुम का कोई लाभ नही, मेरे बेटे के पास सोनी का है जिस से आप ने भी फ़ोटो खींची थी, ओर वो हर जेब मै फ़िट आता है,ओर कई बार नयी कम्पनियो , ओर बेनाम कम्पनियो का केमरा भी अच्छा निकलता है... जरुरी नही मंहगी कम्पनी ही अच्छी चीज बनाये.
    मेरा आईडिया...
    सब से अच्छा आईडिया आप सोनी का मोबाईल ले ले, जिस मै ८ मेगापिक्सल का केमरा है, आप का काम एक मे ही हो जायेगा W995 sony Ericsson जिस का केमरा भी हिट है, ओर आप हर जगह इंटरनेट मै भी जा सकते है, अभी थोडा मंहगा होगा :)

    अन्तर सोहिल ने कहा…

    मैं तो मोबाईल से ही काम चला लेता हूं जी

    प्रणाम

    डॉ टी एस दराल ने कहा…

    अरे अविनाश जी , अब तक लिया नहीं । आप भी लगता है , सोचते ज्यादा हैं ।
    चलिए हम बताते हैं --आपकी ज़रुरत और पसंद को देखकर --आप लीजिये सोनी का कैमरा।
    १००००/ में बहुत अच्छा कैमरा आ जायेगा ।
    स्पेसिफ़िकेशंस : १) कार्ल जीस लेंस , २) मेगा पिक्शल -----८-१२ , यह फोटो की साइज़ के लिए होता है। ३) ओप्टिकल जूम ३-५ काफी है, ४) स्क्रीन ३ इंच ठीक है ,५) टच स्क्रीन होना चाहिए , ६) लेंस इनबिल्ट होगा तो जेब में आसानी से आ जायेगा ।
    अब सोचना क्या , जाइये आज ही खरीद कर लाइए ।
    बाकि चीज़ें तो साथ ही आती हैं।

    दीनदयाल शर्मा ने कहा…
    इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
    दीनदयाल शर्मा ने कहा…

    Nikon hi lelo...badhiya hai..mere paas bhi yahi hai. vaise ap bhi kamaal ke hain. kal ko puchenge bivi kaunsi lu? Chalo rai ke liye sukriya.Maano ya no maano.www.http://deendayalsharma.blogspot.com

    Raviratlami ने कहा…

    आप इन दोनों में से कोई भी ले सकते हैं -

    निकॉन कूलपिक्स एल110 -
    http://www.nikon.co.in/productitem.php?pid=1367-58b7d29958

    या कैनन IXUS 120 IS -
    http://www.canon.co.in/p/EN/112-Digital-Cameras/191-IXUS/1202-Digital-IXUS-120-IS/

    बजट से थोड़ा बाहर हो सकता है, मगर फ़ीचर जानदार हैं. इन दोनों में से भी निकॉन बेहतर है - सुविधाओं में.

    सतीश सक्सेना ने कहा…

    अविनाश भाई !
    ऊपर जो कैमरा आपने लगाया है वह एस एल आर डिजिटल कैमरा है , अगर आप प्रोफेशनल श्रेणी का लेना चाहते हैं तो निकोन डी-९० अच्छा रहेगा जिसकी कीमत एक एवरेज ज़ूम लेंस के साथ लगभग ५००००.०० होगी !
    १००००.०० रुपयों में कॉम्पेक्ट डिगिटल खरीदे जा सकते हैं जो आम तौर पर हर घर के लिए उचित हैं उनमें निकोन कूलपिक्स और सोनी साइबर शोट ले सकते हैं ! इनमें वह सारी खासियत हैं जो आपने चर्चा कर रखी हैं !
    भारतीय नागरिक और डॉ दाराल की बात का ख़याल रखियेगा !

    कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा…

    सस्ता हो, सुन्दर हो, टिकाऊ हो..
    और जो फोटो दिल से खींचे...
    कैमरे में दिल तो होता नहीं...
    तो आपको अपना दिल लगाना होगा...
    लड्डू बोलता है ....इंजीनियर के दिल से.
    http://laddoospeaks.blogspot.com

    यशवन्त मेहता "फ़कीरा" ने कहा…

    जो भी कैमरा लीजिये डब्बे में पैक करके हमें भेज दीजिये

    वैसे भी हमारा जन्मदिन आ रहा हैं

    हम उपहार स्वरुप स्वीकार करेंगे

    Shefali Pande ने कहा…

    कैमरा ऐसा लीजिये
    जो पॉकेट में समाए
    कोडेक ना ले भूल कर
    वर्ना पछताना पड़ जाए

    Dr. Amit TYagi ने कहा…

    SECOND HAND KE LIYE SEWA PRASTUT KARTA HUIN BADE BHAI

    अविनाश वाचस्पति ने कहा…

    @ Dr. Amit Tyagi

    आपका सैकेंड हैंड बहुत सुख देता है
    एचटीसी तो दे ही रहा है
    नेकी और पूछ पूछ
    बतलाइये कब हाजिर होऊं।

    एक टिप्पणी भेजें

    आपके आने के लिए धन्यवाद
    लिखें सदा बेबाकी से है फरियाद

     
    Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz